बेसिक शिक्षा मंत्री का शिक्षकों ने किया स्वागत


गाजीपुर (काशीवार्ता)। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी के जनपद आगमन पर मुहम्मदाबाद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में जिलाध्यक्ष जेपी. पाण्डेय, मनोज कुमार राय, राजेश कुमार राय, राजेश सिंह, राजीव ओझा, जितेंद्र सिंह कमलदेव सिंह यादव, योगेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र, कमलेश, जितेश, साहिद आदि शिक्षक एवं कर्मचारी गण ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान जेपी पांडेय को बेसिक शिक्षा मंत्री ने नाम से पुकारा। यह देखकर सब चैंक गए। जेपी पांडेय के बेसिक शिक्षा मंत्री से अच्छे रिश्ते पूर्व से ही है। इसकी चर्चा जिले के शिक्षकों में होती रही। इसके अलावा मुहम्मदाबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार पटेल ने बुकें, शाल एवं स्मृति चिन्ह् भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।
शिक्षकों ने जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र का किया सम्मान
गाजीपुर (काशीवार्ता)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का जमानियां बीआरसी पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जमानियां में संगठन को और धारदार बनाया जाएगा।

शिक्षकों का शोषण करने वाले अधिकारियों की अब अपने ब्लाक में खैर नहीं है। जमानियां में किसी भी शिक्षक का शोषण होता है तो वह फोन करके हमने सीधे संपर्क कर सकता है।सुरेंद्र के जिला उपाध्यक्ष बनने से मरदह में दूसरे गुट के शिक्षक संघ में दरार पड़नी तय है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि हम लोग शिक्षकों की खुशहाली एवं उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें किसी अधिकारी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसे चैन से रहने नहीं दिया जाएगा। अभी हमारे शिक्षकों ने करंडा में शिक्षक साथियों के शोषण का जवाब दिया है।