चन्नी के भैया वाले बयान पर भड़के नीतीश, बोले- जानते हैं बिहार के लोगों का पंजाब में कितना योगदान है


चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से उत्तर प्रदेश और बिहार में घमासान मचा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वो जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने लोग रहते हैं।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्या वो (चन्नी) जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने लोग रहते हैं। मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। नीतीश कुमार से पहले उनके सहयोगी दलों ने भी चन्नी पर निशाना साधा था।