डिवाइन सैनिक स्कूल ने परचम लहराया


वाराणसी। डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 12वीं के छात्र प्रांकित विश्वकर्मा (गणित वर्ग) में 98.4% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च रहा। इसी क्रम में अमर वर्मा (मैथग्रुप) 96.2% श्रेयशंकर सिंह 94%, वैष्णवी राय 93.8%, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी (कामर्स) 93%, कुमार हर्ष 92.4% अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया। इसी प्रकार 10वीं का छात्र संगम यादव 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चितेश्वर कुमार सिंह 98.2%, दक्ष संकृत 97.2%, शिवांग पांडेय 97%, आहुजा यादव 97%, स्नेहा शर्मा 96.2%, शाना परवीन 95.18%, अस्मित यादव 95.8%, दीक्षा सिंह 95.6%, क्षितिज रचना 95.2% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। संस्था के चेयरमैन एसएन सिंह एवं प्राचार्य डा. नविता श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।