डीएम की अपील पर 24 लाख जमा


भदोही ( औराई दुर्गा पूजा पण्डाल में झुलसे/घायलों के बेहतर समुचित उपचार व मृतक परिजनों को राहत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के दृिष्टगत जिलाधिकारी गौरांग राठी की आत्मीय पहल का संकारातम व प्रभावी असर दिखने लगा जहॉ उनके आवाहन के 24 घंटे के अंदर लोगो ने लगभग 24 लॉख रुपए सहायता दान दिये। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज हेतु तत्काल आपात कालीन राहत सेवा प्रदान किया जाना नितान्त आवश्यक है, जिससे इनके बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष एवं अधिकारियों व कर्मचारियों से अपनी स्वेच्छा से कम से कम 1 दिवस का अपना वेतन इन्डियन रेडक्रास सोसाईटी के भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानपुर के खाता संख्या-10794999171, आईएफएस कोड-ैएसबीआईएन 0007036 में सहायता राशि जमा करने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि आपका अंशदान घॉयलों को पुनर्जीवन व मृतक परिवारो के जीवन निर्वाह का सहारा बनेगा। आपके अंशदान से जहॉ एक ओर घायलो का समुचित इलाज हो सकेगा वहीं उनके बहुमूल्य जीवन को बचाने में सार्थक प्रयास होगा।जिलाधिकारी ने 6 अक्टूबर को भदोही अग्निकांड सहायता राशि में एक हफ्ते का अपना वेतन दान करते हुये मुहिम की शुरूआत की, उनके साथ मौके पर उपस्थित पुलिस अधिक्षक डॉ. अनिल कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने भी एक हफ्ते का अपना वेतन दान दिया। इसी क्रम में कल देर शाम निखिलेश मिश्रा उद्योगपति जंगीगंज 1 लॉख रुपए, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर 1 लॉख रुपए, विन्ध्याचल मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र 20 हजार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने तीन दिन का वेतन, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार 5 हजार, शंशाकधर दूबे ने 5100 का सहयोग दान दिया। सुबह से ही कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कक्ष में सहायता राशि चेक जिलाधिकारी को भेंट करने वाले दानवीरो का तांता लगा रहा। दानबीरों के इसी क्रम में विधायक भदोही श्री जाहिद बेग एवं ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने विधायक निधि से 5 लाख रुपए की संस्तुति पत्र जिलाधिकारी को भेंट किया। इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख विकास मिश्रा/केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय 1 लाख, मा0 भदोही नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जायसवाल 1 लाख, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय महराजगंज 21 हजार, जे0बी सिंह ज्ञानपुर युवा शक्ति 20 हजार, डॉ0 वी0के0 दूबे जयदीप अस्पताल 11 हजार, विनय कुमार सिंह असनाव 11 हजार, महेन्द्र प्रसाद दूबे महराजगंज 10 हजार, ग्राम प्रधान कल्कि मवैया बिन्दु दूबे पत्नी हृदय नारायण दूबे 5100, सुनील यादव सुरियावॉ 5100, दर्पण बरनवाल सदस्य सी0ओ0ए0 5 हजार, उप जिलाधिकारी औराई लाल बाबू दूबे 11 हजार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र नारायण सिंह 11 हजार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती 10 हजार, खण्ड विकास अधिकारी सुरियावॉ कमलजीत सिंह 10 हजार, तहसीलदार ज्ञानपुर विजय यादव 5100, उपायुक्त स्वत: रोजगार श्याम 5100, उपायुक्त मनरेगा राजाराम 5 हजार, खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानपुर बृजेश नारायण त्रिपाठी 5 हजार, खण्ड विकास अधिकारी अभोली राकेश मिश्रा 3100, विशेष कार्याधिकारी जगदीश कुमार 2500, ई डिस्ट्रिक मनेजर आशुतोष श्रीवास्तव 2100, डी0एम0 कैम्प आफिस विरेन्द्र पाल 1100 रू0 सहित सैकड़ो लोगो ने चेक व आॅन-लाइन माध्यम से सहायता राशि ट्रान्सफर किया। जिलाधिकारी ने सभी दानदाताओं के प्रति धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में सभी लोगो द्वारा बढ़कर मानवता के प्रति सहयोग करने की भावना की प्रशंसा किया। जनपद के बेसिक शिक्षा परिवर के सभी शिक्षकों व सदस्यों ने स्वच्छा से 1 दिन का वेतन देने की स्वीकृित दी है।