दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में झुलसी दो महिलाओं की मौत


भदोही। औराई दुर्गा पूजा पण्डाल अग्निकांड में घायल और सर सुंदरलाल अस्पताल वाराणसी में ईलाजरत सीमा बिंद पुत्री शंकर बिंद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी औराई भदोही व मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी औराई भदोही की शुक्रवार प्रात: मृत्यु हो गई है। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद भी इनको बचाया नहीं जा सका। अग्नि हादसे में अब तक कुल 09 लोगों की मृत्यु हुई है। गौरांग राठी, जिलाधिकारी व डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में ईश्वर से साहस संबल देने की प्रार्थना किया गया। इलाज के लिए उद्योगपति व अधिकारियों ने दी आर्थिक सहायता- औराई अग्निकांड में झुलसे लोगों के बेहतर उपचार की दिशा में जुटे भदोही जिला प्रशासन की पहल रंग लाई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अपील पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा जहां एक हफ्ते का वेतन दिया गया वहीं एडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने तीन दिन का वेतन दान किया है। जिला सूचना अधिकारी डॉ.पंकज कुमार पांच हजार, प्रमुख उद्योगपति जगापुर जंगीगंज निवासी निखिलेश मिश्रा ने एक लाख रुपए की सहायता राशि दी है। दानवीर के रूप में यूपी में विख्यात निखिलेश मिश्र ने जिला प्रशासन की पहल के बाद उद्यमियों में सबसे पहला कदम आगे बढ़ाया है। विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने भी एक लाख रुपए उपचार हेतु दान किया है।
कुल भर्ती मरीज 73 मृत्यु-09 (7+2 आज 07 अक्टूबर को)अंकुश
सोनी उम्र 12 वर्ष (सीएचसी औराई में मृत्यु), जया देवी उम्र 45 वर्ष (कबीर चौरा अस्पताल वाराणसी में मृत्यु), नवीन उम्र 10 वर्ष (कबीर चौरा अस्पताल वाराणसी में मृत्यु), आरती देवी उम्र 48 वर्ष (बीएचयू वाराणसी में मृत्यु),सूजल उम्र 08 वर्ष (ग्राम बारी में मृत्यु),शिवपूजन उम्र 70 एकवर्ष (बीएचयू वाराणसी में मृत्यु),राम मूरत उम्र- 65, सहसेपुर, 65%से अधिक बर्न (सर सुंदर लाल वाराणसी में मृत्यु ) ,सीमा बिंद पुत्री श्री शंकर बिंद ,उम्र 25 वर्ष , 85%बर्न, मृत्यु -सर सुंदरलाल इमरजेंसी वार्ड बीएचयू ,7 अक्टूबर, समय सुबह 5:59,मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी औराई 90% बर्न, मृत्यु सर सुन्दर लाल इमरजेंसी वार्ड, 7 अक्टूबर सुबह 8:46 बजे