किसानों की समस्याओं का होगा समाधान


नई दिल्ली/वाराणसी (काशीवार्ता)। नेफेड के पूर्व चेयरमैन व पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह के पुत्र विशाल सिंह नई दिल्ली में हुए चुनाव में राष्टÑीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के सर्वसम्मति से राष्टÑीय अध्यक्ष चुने गये हैं। मूल रुप से बिहार के रहने वाले विशाल सिंह का पारिवारिक इतिहास राजनीतिक रहा है। उनकी मां मीना सिंह भी जदयू से आरा से सांसद रह चुकी हैं। विशाल के अध्यक्ष चुने जाने से बिहार की राजनीति में भी उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि विशाल का परिवार नीतीश का काफी करीबी माना जाता है। हाल ही में जदयू से भाजपा के अलग होने के बाद विशाल का सहकारिता के शीर्ष संस्था में अध्यक्ष पद पर मनोनयन भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। विशाल ने अपने मनोनयन को सहकारिता मंत्री अमित शाह का आशीर्वाद बताया है। उन्होंने काशीवार्ता से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि किसानों की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाकर उनका निराकरण करने का पूरा प्रयास करुंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देशन में सहकारी संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। कहा कि सहकारी समितियों को तकनीकी मार्गदर्शन व सहायता प्रदान करने के अलावा उचित व सस्ती दरों पर उपभोक्ता वस्तुओं के वितरण के लिए आपूर्ति में भी पूरा सहयोग किया जायेगा।
बदलेगी बिहार की राजनीति : बृजभूषण
भारतीय राष्टÑीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय राष्टÑीय उपभोक्ता सहकारी संघ का राष्टÑीय अध्यक्ष चुने जाने पर अपने दिल्ली स्थित आवास पर विशाल सिंह को बधाई व आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह मनोनयन बिहार की राजनीति में भी उलटफेर करेगा। सहकारिता मंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से नये अध्यक्ष के रुप में विशाल सिंह सहकारिता आंदोलन को पुनर्जीवित करने में पूरी मदद करेंगे और उनकी मंशा के अनुरुप कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं का भी निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विशाल सिंह जल्द ही भाजपा में सम्मिलित होंगे और बिहार की राजनीति में करिश्मा होगा।
सहकारी समितियों के आयेंगे अच्छे दिन
भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव संजय सिंह ‘बबलू’ व वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’ ने विशाल सिंह के मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रुप से सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राष्टÑीय अध्यक्ष के रुप में विशाल सिंह सहकारी समितियों को पुनर्जीवन प्रदान करने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। साथ ही किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी राष्टÑीय स्तर पर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। कहा कि अध्यक्ष के रुप में नीति व नीयत साफ हो तो अच्छा काम जरुर दिखता है। विशाल सिंह ऐसे ही परिवार से आते हैं जिनका राजनीतिक जीवन बेदाग रहा। उनका भी कार्य मील का पत्थर साबित होगा इससे इन्कार नहीं किया जा सकता।