विशाल सिंह चंचल पुन: बने एमएलसी


गाजीपुर (काशीवार्ता)। भाजपा के स्थानीय निकाय के एमएलसी पद के उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल ने मंगलवार को 2422 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार मदन सिंह यादव को धूल चटा दी। चंचल ने सपा के सातों विधायकों एवं अंसारियों बंधुओं की भविष्यवाणी की हवा निकाल दी। जहां चंचल की रणनीति ने सपा के सातों विधायकों को सियासी औकात बताई, वहीं चंचल ने साफ तौर पर एलान किया कि लहुरीकाशी का मैं ही अगले 25 वर्ष तक बादशाह रहूंगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने चंचल की जीत की घोषणा की। जिलाधिकारी की घोषणा करते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। विकास भवन के बाहर ढोल नगाड़े काफी देर तक बजते रहे और अबीर गुलाल भी खूब उड़े। जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंचल ने कहा कि हमारी जीत में सभी का योगदान रहा। जिले के सर्वांगीण विकास की नई पटकथा लिखी जाएगी। हर इलाके का विकास होगा। विशाल सिंह चंचल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 1790 मतों से चुनाव हराकर जिले में सियासत के बादशाह बन गए। चंचल को कुल 2422 मत मिले हैंजबकि 43 मत अवैधरहे। सपा प्रत्याशी मदन
सिंह यादव को 632 मत प्राप्त हुए। विकास भवन के सभागार में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ हुआ। इस चुनाव में कुल 3097 मत पड़े थे, इसमें 3054 मत वैध रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने साढ़े दस बजे ही परिणाम भी घोषित कर दिया। सुबह बैलेट बाक्स खोलने में दिक्कत होने के बाद निर्वाचन कार्यालय से एक्सपर्ट को बुलाया गया। सात टेबल पर मतगणना कराने के लिए एक पर्यवेक्षक व दो गणना सहायक लगाए गए थे। विकास भवन पर मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।