सिर चढ़ कर बोल रहा जादूगर सिकंदर के जादू का तिलिस्म


वाराणसी(काशीवार्ता)। पहली बार वाराणसी में आए जादूगर सिकंदर के शो में लगातार भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को जादुगर सिकंदर प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दर्शकों को काफी आनंदित कर रहे है। इठलाती बलखाती जादू परिया हो या जादू का तिलिस्म, सिर चढ़ कर बोल रहा। शो में दिखाए जाने वाले डायनासोर सलीम अनारकली , जादूगर सिकंदर और भूतों का मुकाबला जादुई मंच पर दर्शकों को हैरत में डाल दे रहा है। जादूगर सिकंदर ने बताया कि जो बच्चे अच्छे परसेंट से पास हुए हैं उन्हे टिकट पर 50% की छूट मिलेगी वे परिवार के साथ इसका लाभ ले सकेंगे । छूट सिर्फ रविवार को मान्य नहीं होगी। मीडिया प्रभारी अतुल जोशी ने बताया कि बनारस वासियों की भरपुर प्यार मिल रहा है। हर शो में दर्शकों का जमावड़ा देख कलाकारों में भी काफी उत्साह है। शो में नयापन भी दिख रहा है।
जादूगर संग सेल्फी खिंचवा कर जादूई यादों को भी संजो रहे। श्री जोशी ने बताया कि विश्व के महान जादूगर सिकंदर का शो पूरे महीने चलाया जाएगा। दर्शकों का ऐसे ही प्यार मिलता रहा तो यह शो अगले महीने तब भी चलाया जा सकता है। वही प्रबंधक रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर शो में नए-नए करतब दिखाए जा रहे है। रोजाना 2 शो दिखाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को 3 शो में दिखाया जा रहा है। दर्शकों के लिए आॅनलाइन टिकट की भी सुविधा उपलब्ध है।