हीट वेव से गर्मी चरम पर पारा 41 डिग्री के पार


वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का रुख सामान्य से अधिक चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पारा अधिकतम 41 के ऊपर हो चला है और गर्मी का दौर लोगों को मौसमी चुनौती अधिक दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन, तब तक हीट वेव का दौर लोगों को गर्मी का खौफनाक अहसास कराता रहेगा। इस पूरे सप् ताह मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि अधिकतम पारा एक से दो डिग्री तक बढ़ गया तो दशक भर से अधिक समय में यह नया रिकार्ड भी होगा। वहीं पारा सामान् य से चार से पांच डिग्री अधिक बना हुआ है। बीते चौबीस घंटों में वाराणसी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान् य से पांच डिग्री अधिक था। न्यूनतम पारा 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। आर्द्रता अधिकतम 75 फीसद और न्यूनतम 14 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार पूर्वांचल में मौसम का रुख चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बादलों का नामोनिशान नहीं है और ऊपर से हीट वेव का दौर होने की वजह से वातावरण चुनौतीपूर्ण हो चला है। मौसम विभाग ने हीटवेव खत्म होने के बाद तापमान में मामूली कमी का संकेत दिया है।