घर के साथ देश भी चला रहीं महिलाएं


वाराणसी(काशीवार्ता)। दुनिया की निगाह में अबला की पहचान रखने वाली महिलाएं आज अपनी मेहनत के बल पर कई मुकाम हासिल कर चुकी हैं। वह घर चलाने के साथ ही देश चलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उक्त बातें मंगलवार को डीसीपी (वरुणापार) आरती सिंह ने कही। हुनर फैशन एवं लाइफ स्टाइल की ओर से महमूरगंज स्थित एक लॉन में आयोजित प्रदर्शनी में वे बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी। प्रदर्शनी में 35 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। इसमें आर्गेनिक कृषि उत्पाद और बिना केमिकल से बने सौंदर्य प्रसाधन का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। हुनर फैशन एवं लाइफ स्टाइल की स्वाति तिवारी ने स्टॉलों के समानों की विशेषताएं बताईं। इस मौके पर लोगों ने स्टालों पर सामानों की खरीदारी भी की।