सैकड़ों वाहनों के संग बिरनो प्रमुख ने निकाली तिरंगा यात्रा


गाजीपुर (काशीवार्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकली। यह तिरंगा यात्रा ने करीब बीस किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले में भारत माता की जय के नारे से पूरा इलाका गूंज रहा था। बिरनो एवं जंगीपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस दौरान राजन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाकर हमारी सरकार ने इतिहास रच दिया।
जिले में शुरू हो रही तिरंगा यात्रा का आगाज मंगलवार को जंगीपुर विधानसभा में देखने को मिला। बिरनो ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों का काफिला बस्तपुर के महाविद्यालय पर पहुंचा। यहां से यह तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। सैकड़ों वाहनों पर लगे तिरंगा देश की आजादी की गवाही का जश्न मना रहे थे। हर कोई भारत माता की जय बोल रहा था। यह पद यात्रा बैदवली भोजापुर, लहुरापुर कोडरी, चौबेपुर, तरक्षा, मलेठी, बद्धूपुर होते हुए बिरनो ब्लाक पर शहीद निरंजन राजभर को माल्यार्पण करने के बाद शहीद कमलेश सिंह को बिरनो में माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में जुलूस संग चल रहे लोगों को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही थी। देश भक्ति गीतों से पूरा इलाका गूंज गया था। बिरनो के बाद यह यात्रा जंगीपुर बाजार में पहुंची। यहां पर इसका विधिवत समापन किया गया। समापन के दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज भी कसे। कहा कि देश को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो टुकड़े गैंग से अपना रिश्ता रखते हैं। इस दौरान मनोज सिंह, संकठा पाठक, अभय सिंह , मन्नू राजभर, दिनेश भट्ट, भरत सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं नौजवान मौजूद रहे।