अवैधानिक कृत्य करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई


भदोही। 16 मार्च से प्रदेश स्तरीय विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल को देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जो विद्युत कर्मचारी स्ट्राईक पर नही है उनकी पावर हाउस वार ड्यूटी, कन्ट्रोल रूम कलेक्टेज्ट में 24 घण्टे की ड्यूटी सहित लेखपाल, मजिस्टेÑटियल ड्यूटी व ट्रान्समिशन पर ड्यूटी जारी की गयी है। शासन के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा किसी भी अवैधानिक कृत के लिए कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी उपकेन्द्रो पर वैकल्कि ड्यूटी भी लगा दी गयी है। साथ ही साथ कन्टीजेंसी प्लान पूरा कर लिया गया है। नये कर्मियों को सब स्टेशन पर प्रशिक्षण करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों से कहा कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नगर पालिका/ नगर पंचायत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों से विद्युत कर्मचारियों की सूची प्राप्त कर ले ताकि हड़ताल के दौरान विद्युत व्यवस्था में कोई समस्या होने पर इनसे संपर्क कर ठीक कराया जा सके। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जो कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं इसके अलावा संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर अन्य विद्युत कर्मियों की व्यवस्था कराएं तथा कर्मियों की सूची सभी उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराए। जो कर्मचारी हड़ताल पर जाएं उनका हड़ताल के दौरान का वेतन भी काटा जाए। उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में देख लें कि कहीं पर विद्युत फाल्ट हो या ट्रांसफार्मर खराब हो तो अभी से ही व्यवस्था करा ले। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण/शहर को निर्देश दिए किअपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करके जहां पर विद्युत व्यवस्था में कमी हो तो दूर कराएं, उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से अपनी-अपनी तहसीलों पर एसडीओ विद्युत सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर लें और तैयारी करा ले ताकि आम जनमानस को हड़ताल के दौरान कोई समस्या न हो अधिशासी अभियंता जल संस्थान से कहा कि पेयजल के लिए जनरेटर की व्यवस्था करें, ताकि आम जनमानस को हड़ताल के दौरान पेयजल की समस्या न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक सहित समस्त उप जिलाधिकारी, व पुलिस उपाधीक्षक, अधिशासी अभियंता/ सहायक अभियंता/ जेई, ट्रान्समिशन, वर्कशॉप, स्टोर विद्युत विभाग, संविदा कर्मी मौजूद रहे।