काशी के शिक्षक रेत पर जलाएंगे 3.5 लाख दीये


वाराणसी। वाराणसी के शिक्षक देव दीपावली पर साढ़े तीन लाख दीप जलाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक के अनुसार 8 नवंबर को देव दीपावली है। हालांकि, काशी विद्वत परिषद ने देव दीपावली मनाने की तारीख 7 नवंबर तय की है। गंगा पार रेती में सेक्टर 11 से 18 तक तक शिक्षा विभाग द्वारा दीप जलाए जाएंगे। हर सेक्टर में 35 हजार दीए लगाए जाएंगे। इस काम के लिए 10 शिक्षकों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। रेत पर दीया लगाने के लिए रो और क्यू की मैपिंग की जा रही है। इसी तर्ज पर पूरे रेतीला इलाका दीयों से जगमग होगा। घाटों की साफ-सफाई का जिम्मा भी प्रभारियों को सौंपा गया है। 80 के दशक में पंचगंगा घाट से शुरू हुई देव दीपावली अब काफी भव्य रूप ले चुकी है। पर्यटन विभाग ने वाराणसी में 10 लाख से ज्यादा दीयों के जलाने का टास्क रखा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गईं है। घाटो ंपर साफ-सफाई तेजी से चल रही है। देवोत्थान एकादशी के चार दिन बाद यह पर्व होता है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहली बार देव दीपावली मनाई जा रही है। इसलिए, इस बार पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। हर साल 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। उम्मीद है कि
इस बार टूरिज्म इंडस्ट्री को नई उड़ान मिलेगी।