दिवंगत भाजपा नेता के घर पहुंच अजय राय ने जताया शोक


वाराणसी(काशीवार्ता)। बीते 12 अक्टूबर को देर रात्रि भाजपा के वरिष्ट नेता पशुपतिनाथ सिंह (71 वर्ष) की उनके आवास के पास निर्मम हत्या हो गयी व उनके छोटे पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ राजन पर घातक हमला किया गया। स्व.पशुपतिनाथ के माधोपुर जयप्रकाश नगर, कालोनी स्थित आवास पर शोक-संवेदना प्रकट करने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय पहुँचे। उन्होंने स्व.पशुपतिनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके घायल पुत्र के स्वास्थ की जानकारी ली। इस दौरान अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ट नेता श्री पशुपतिनाथ सिंह की निर्मम हत्या अत्यंत विचलितकारी घटना है। शोक संतप्त परिवार के प्रति दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री अपने 101 वे वाराणसी दौरे पर आए और चले गए लेकिन अपने ही पार्टी के नेता जिनकी 48 घण्टे पूर्व निर्मम हत्या हुई श्री पशुपतिनाथ सिंह की उनके आवास पर उनके परिजनों से मिलना उचित नही समझे।