जादूगर सिकंदर का पूरे शहर पर चल रहा जादू


वाराणसी(काशीवार्ता)। पहली बार वाराणसी में आए पावर स्टार जादूगर सिकंदर का शो काफी भीड़भाड़ के साथ चल रहा है। छात्र छात्राओं को दी जाने वाली 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट (उनके द्वारा प्राप्त अंक के आधार पर ) के कारण दर्शको में उत्साह है। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दर्शकों को काफी आनंदित कर रहे हैं। शहर के पूर्णत: वातानुकूलित हॉल नागरी नाटक मंडली कबीर चौरा रोड में जादूगर सिकंदर के शो में दिखाए जाने वाले डायनासोर, सलीम अनारकली , जादूगर सिकंदर और भूतों का मुकाबला जादुई मंच पर दर्शकों को हैरत में डाल दे रहा है। मीडिया प्रभारी अतुल जोशी ने बताया कि बनारस वासियों का भरपुर प्यार मिल रहा है। श्री जोशी ने बताया कि विश्व के महान जादूगर सिकंदर का जादू शो पूरा मई महीना चलाया जाएगा। दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिलता रहेगा तो यह शो अगले महीने तक भी चलाया जा सकता है। वही प्रबंधक रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर शो में नया करतब दिखाया जा रहा है। रोजाना 2 शो 4 बजे से और 7 बजे से वही शनिवार और रविवार को 3शो में दिखाया जा रहा है। दर्शकों को सुविधा को देखते हुए आॅनलाइन टिकट का भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है हहह.खं४िँ१र्र‘ंल्लंि१.ूङ्मे वेबसाइट पर जाकर आॅनलाइन टिकट करवा सकते हैं।