मिंट हाउस से व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा


Xवाराणसी(काशीवार्ता)।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काशी युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल और काशी महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से मंगलवार को व्यापारी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से तिरंगा यात्रा को आरके चौधरी, राजकुमार शर्मा और अनिल यादव ने शुभारंभ किया। व्यापारी हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वंदेमातरम… आदि देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मिंट हाउस,राजाबाजार,नदेसर सहित आसपास क्षेत्र से होकर नदेसर स्थित साईं मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। यात्रा का संयोजन काशी युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अखिलेश सिंह और काशी महिला व्यापार प्रतिनिधि की अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। युवा व्यापार मंडल के महामंत्री संजय कुमार राय, इमरान खान, डा. मानवेश मिश्र, मनोज गुप्ता, विनोद मौर्या, अरविन्द विश्वकर्मा,डा.पीयूष पांडेय,अयन बोस, विक्की सिंह सहित क्षेत्र के व्यापारी शामिल थे।