सांसद बृजभूषण ने पड़ाव आश्रम में किया पूजन-अर्चन


वाराणसी(काशीवार्ता)। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज अवधूत भगवान राम आश्रम में हाजिरी लगाई। उन्होंने सर्व प्रथम आश्रम में प्रवेश के बाद आगंतुक रजिस्टर्ड में अपनी इंट्री करते हुए परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के विग्रह का पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात चिरकुट देवी विहार में मत्था टेकते हुए फेरी लगाई। इसके बाद उन्होंने औघड़ गुरूपद संभव राम से लोक कल्याणार्थ आशीर्वाद लिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक वे आश्रम में रहे और गुरूदेव से देश के हालात पर भी चर्चा की, साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ पर देश में हो रहे बदलाव पर भी जानकारी देते हुए मार्गदर्शन लिया। कुश्ती में अपने कार्यकाल के दौरान हुए बदलाव की जानकारी भी उन्होंने गुरूदेव को दी, उन्होंने बताया कि कुश्ती में पिछले कुछ वर्षों में आमूल चूल परिवर्तन आया है, खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि अंतर्राष्टÑीय मच पर भी हमारे पहलवान मेडल हासिल कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जनजागरण के लिए मुहिम में सासद ने बाबा से मार्गदर्शन भी लिया। इस दौरान उनके साथ भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव संजय सिंह ‘बबलू’ भी रहे। आश्रम की तरफ से राजीव सिंह ‘रानू’ व पारसनाथ यादव ने सांसद का स्वागत किया।