अब महिलाओं को मिल रहा पुरुषों के बराबर अवसर


मिर्जापुर। महिलाएं अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनको अब पुरुषों के बराबर अवसर मिल रहे हैं। जरूरत है अब उनकी प्रतिभा निखारने की। कुछ इन्ही उद्देश्यों के साथ मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह कहना है उप निदेशक महिला कल्याण पुनीत टंडन का। उप निदेशक महिला कल्याण बुधवार को नगर के एक होटल में मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) की ओर से आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप निदेशक ने बताया कि महिलाओं व बेटियों के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं। जिसमें एक महत्वपूर्ण योजना है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस योजना का मुख्य उद्देश्य है लिंगानुपात को बढ़ाना, मण्डल की स्थिति खराब थी लेकिन जब से विभाग स्तर से योजना का संचालन किया जा रहा है। तब से स्थिति में काफी हद तक सुधार आया है। बेटियों के नाम से ही घर का भी नाम रखा जा रहा है। गुड्डा गुड्डी योजना के तहत बेटियों के जन्म के बारे में जानकारी लिया जा रहा है। जिले में बस, व साइन बोर्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार करलोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा मीरजापुर जिले में 47 हजार महिलाओं को पेंशन दिया जा रहा है। महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव ने बताया कि जिले में विधिक सहायता, आवास की सुविधा के अलावा वन स्टाप सेंटर भी मौजूद है। जिसके जरिये 800 महिलायें मीरजापुर, 308 सोनभद्र व 102 भदोही की महिलाओं को सहायता दी जा चुकी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि कोविड के दौरान आनाथ बच्चों को 4 हजार प्रतिमाह दिये जा रहे है जिनके माता पिता की मौत कोविड के दौरान हुई थी। शिक्षा के लिए 25 बच्चों को लैपटाप दिया गया व 2500 रुपए प्रतिमाह दिये जा रहे है। राज्य सलाहकार बाल संरक्षण निदेशालय महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग प्रीतेश कुमार तिवारी ने मिशन शक्ति की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी ने की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।