पीएम की वजह से मुख्यधारा से जुड़ा कमजोर वर्ग


गाजीपुर (काशीवार्ता)। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में कुल चार सत्रों मे सम्पन्न हुआ। वर्ग प्रशिक्षण के प्रथम उदघाटन सत्र मे केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर व्याख्यान देते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के महामनीषियों के सपनों को साकार करते हुए एकात्म मानववाद के सिद्धांत विचारों पर आज देश और प्रदेश की सरकार के जनकल्याणकारी असंख्य योजनाओं के माध्यम से कमजोर से कमजोर व्यक्ति को आज समाज की मुख्यधारा से जोड़ दिया है।
आत्मनिर्भर भारत योजना राष्ट्र की समृद्धि और सम्मान का मजबूत मार्ग प्रशस्त कर रहा है। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति विषय पर विचार रखते हुए कहा कि देश की पौराणिक सभ्यता संस्कृति को राष्ट्रवाद की भावना से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी की कार्य करने की पद्धति आज भारत के नवनिर्माण के बुनियाद को मजबूत किया है। तृतीय सत्र के वक्ता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर
विचार रखते हुए कहा कि देश की मूलभूत समस्याओं के प्रति भाजपा ने सदैव से वैचारिक संघर्ष किया। चतुर्थ सत्र और अंतिम सत्र की मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने हमारा विचार परिवार विषय पर कहा कि देश संवैधानिक व्यवस्था के मजबूती तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ समाज और राष्ट्र की समृद्धि में भाजपा सदैव समर्पित विचारों से कार्य किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रीतम सिंह, मयंक जायसवाल, विश्वप्रकाश कुशवाहा, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, अमरनाथ शर्मा, ऋषभ राय सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।