सेनेटरी पैड व मास्क का वितरण कर किशोरियों को किया जागरूक


वाराणसी। वर्ल्ड मेंसुरेशन हाइजीन-डे 28 मई के अवसर पर संस्था आरोग्य भारती द्वारा किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लंका के छित्तूपुर गांव में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. मनीष त्रिपाठी व डॉ. मीनाक्षी द्वारा सेनेटरी नैपकिन व मास्क का वितरण कर लड़कियों को माहवारी के दौरान सफाई व खानपान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं सह सचिव सुनील मिश्रा द्वारा आरोग्य भारती के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। डॉक्टर रुद्रेश्वर त्रिपाठी ने माहवारी वह एनीमिया की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन समाज सेविका नेहा दुबे
ने किया।