सैयदराजा से मनोज डब्लू को सपा ने बनाया प्रत्याशी


सैयदराजा (चंदौली)। समाजवादी पार्टी ने सैयदराजा (चंदौली) से अपने पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर मैदान में उतारा है। सपा द्वारा आज जारी लिस्ट में बलिया के बैरिया से जय प्रकाश अंचल, मऊ के मधुबन से सुधाकर सिंह को चुनाव में टिकट मिला है। वहीं सैयदाजा में मनोज सिंह ‘डब्लू’ को टिकट मिलने से लड़ाई दिलचस्प हो गयी है। यहां उनके प्रतिद्वंदी के रुप में भाजपा के सुशील सिंह के होने से लड़ाई कांटे की होगी। वर्तमान में सुशील सिंह सैयदराजा से विधायक हैं। दोनों ही क्षेत्र की जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इधर मनोज सिंह को टिकट मिलने से सपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। बताया जाता है कि मनोज डब्लू चुनाव हारने के बाद पिछले 5 साल से क्षेत्र में रहकर जनसेवा में लगे थे।