सेवा, सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार


गाजीपुर (काशीवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय जिला कार्यसमिती की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्र ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार तिव्र गति से आगे बढ़ा है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर करतल ध्वनि से बधाई दी गयी तथा उनके दीघार्यु स्वस्थ जीवन की शुभकामना व्यक्त किया गया। जिला पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। सदन में विगत दिनों ज्ञात अज्ञात काल कवलित भाजपा सदस्यों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय,रामतेज पांडेय, विजयशंकर राय और बृजेन्द्र राय ने आगामी कार्य योजना के प्रस्ताव पर विचार तथा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर ओमप्रकाश राय और श्यामराज तिवारी ने समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सरोज कुशवाहा, डा. संगीता बलवंत, शिवपूजन राम, सुनील सिंह,सरोजेश सिंह, प्रो. शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल,राजन सिंह, आनन्द राय, शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद सहित सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।