सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी अब कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि मैंने हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगr जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आपको बात दें कि दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर थीं जहां उन्होंने पार्टी के दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। गुरुवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित से संक्रमित पाई गई थीं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।