सनबीम के विद्यार्थियों ने स्वर्ण जयंती वर्ष को बनाया यादगार


वाराणसी(काशीवार्ता)। सनबीम स्कूल समूह के विद्यार्थियों ने स्वर्ण जयंती वर्ष की दमक बढ़ा दी। सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में 12वीं के पांच मेधावियों ने रीजन की टॉप-4 लिस्ट में जगह बनाई है। स्कूल समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह बच्चों की मेहनत है कि एक-एक पायदान पर चार से पांच बच्चे तक मौजूद हैं। सनबीम समूह की निदेशिका भारती मधोक ने बताया कि समूह से कक्षा 12 में 1200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 10वीं की परीक्षा में 1057 शामिल हुए। स्कूल के टॉपरों में वरुणा शाखा से तनिष्का गुप्ता (जीव विज्ञान) 99, अनुज प्रताप सिंह (मानविकी) 98.8 और ईशा शर्मा (मानविकी) 97.8 हैं। भगवानपुर शाखा से शौर्यजीत मोहंती (जीव विज्ञान) 98.8, भारती सिंह (मानविकी) 98.8, उन्नति सिंह (जीव विज्ञान) 98.6, अनुष्का उपाध्याय (मानविकी) 98.6, आयुष कुशवाहा (जीव विज्ञान) 97.4 और वैभवी मिश्रा (मानविकी) 97.4 शामिल हैं। लहरतारा शाखा से सिद्धि श्री (मानविकी) 98.8, विदिता श्री (मानविकी) 98.6, अंशिका प्रिया (जीव विज्ञान) 98.2 हैं। सनबीम सनसिटी से आयुष सिंघानिया (वाणिज्य) 97.6, तनिष्क गिनोडिया (वाणिज्य) 96.6, अभिजीत (गणित) 96.6, भावेश (मानविकी) 96.4 हैं। दीपक मधोक ने बताया कि स्कूल स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहा है। परीक्षा परिणाम में बच्चों ने जता दिया कि प्रतिभा हर संकट से और मजबूत होकर उबरती है। इस दौरान सह निदेशिका प्रतिमा गुप्ता, मानद निदेशक हर्ष मधोक, निदेशक मंडल के पदाधिकारी व प्रधानाचार्या रहीं।