टोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊची कूद टी64 स्पर्धा में भारत के प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता


टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊची कूदटी64 स्पर्धा में भारत के प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता है। 18वर्षीय प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकॉर्ड में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि प्रवीण कुमार ब्रिटेन के जूनाथन ब्रूम एडवर्डस से पीछे रहे जिन्होनें 2.10 मीटर की कूद से स्वर्ण पदक हासिल किया।

पीएम मोदी ने प्रवीण कुमार को जीत की दी बधाई

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार से बात कर उन्हें बधाई दी है। मोदी ने प्रवीण कुमार से बात कर उन्हें रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रवीण कुमार की मेहनत और उनके कोच तथा परिवार से प्रवीण को मिले सहयोग की भी सराहना की। वहीं प्रवीण कुमार ने शुभकामनाओं तथा बधाई के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है साथ ही उन्होंने एशिया का रिकॉर्ड भी बनाया है।

सीएम गहलोत ने भी प्रवीण कुमार को दी बधाई

बता दे कि प्रवीण कुमार को बधाई देने का दौर जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई हस्तियों ने प्रवीण कुमार को बधाई शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर प्रवीन कुमार को हार्दिक बधाई दी है। गहलोत ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य – निष्पादन से पूरा देश आनन्दित है और उन पर बहुत गर्व है!