varanasi: चार डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी, उमस ने किया बेहाल, अगले एक-दो दिन में हो सकती है बारिश


varanasi: तेज धूप, उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। न हवा चल रही है और न ही बारिश हो रही है। इस बीच मौसम में बदलाव की वजह से चार दिन में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने की गति रुकने की वजह से ही बारिश ठप है। उमस भी अधिक है। मानसून इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। अगले एक-दो दिन में इसके बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से 1 जुलाई को अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान भी बढ़ने लगा है जो उसे अचानक मौसम का मिजाज बदला बदल गया है।