कुश्ती संघ ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा इकाई भंग कर कार्यवाहक कमेटी बनाई


वाराणसी(काशीवार्ता)। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र कुश्ती संघ के कार्यवाहक कमेटी का अध्यक्ष संजय सिंह बबलू (संयुक्त सचिव, भारतीय कुश्ती संघ) को नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि संजय सिंह बबलू वाराणसी कुश्ती संघ के भी अध्यक्ष है। इनके मनोनयन से वाराणसी कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’ ,बलराम मिश्र,अशोक सिंह,प्रशांत सिंह, बाबूल पहलवान,रवींद्र पहलवान,रणवीर सिंह यादव ने बधाई दी है।