कर्नाटक में 33 घंटे का कर्फ्यू


गलुरू। कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर एहतियातन 33 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने आज बताया कि कर्फ्यू कल रात 2़0..00 लागू हुआ है और कल सुबह 05.00 बजे तक प्रभावशील रहेगा। कर्फ्यू के दौरान कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम , बेंगलुरू महानगर परिवहन निगम तथा अन्य निजी कंपनियों की परिवहन सेवाएं निलंबित रहेगी।

इसके अलावा निजी बस, कार और दोपहिया वाहनों को भी अनुमति नहीं दी गयी है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के किसी हिस्से से अब तक किसी अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है। पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कर्फ्यू के दाैरान निजी वाहनों की आवाजाही को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

दूध और दवा दुकानों को कर्फ्यू के दायरे से बाहर रखा गया है। समूचे राज्य में कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। सड़कों पर केवल पुलिस , होमगार्डस और यातायात पुलिस ही नजर आ रहे हैं।