मकर


मकर-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)—सप्ताह में 27 से 30 जुलाई तक कार्यों में अनुकूलता रहेगी। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नवसमाचार प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। शुभकृत्य सम्पन्न होंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति हेतु प्रयत्ïनशील रहेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अपने स्तर को बनाये रखने के लिए व्यय होगा। शुभकृत्य सम्पन्न होंगे। मान-प्रतिष्ठïा में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। 31 जुलाई से 2 अगस्त के दिन 12/57 बजे तक परिस्थितियाँ विपरीत रहेगी। स्वास्थ्य में शिथिलता आयेगी। कार्य-व्यवसाय में गतिरोध रहेगा। जोखिम से नुकसान होगा। कर्ज से परेशान रहेंगे। विरोधी प्रभावी होने का प्रयास करेंगे। शेष समय में कार्य-सिद्धि का योग बनेगा। अर्थपक्ष में उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। किसी समस्या के समाधान हेतु मित्रों से विचार-विमर्श होगा। उपाय—श्रीहनुमानजी की आराधना करें। शनिवार के दिन बन्दरों को गुड़ व चना खिलायें।उपयोगी टिप्स—दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए।