धनु


धनु-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े)—सप्ताह में 27 व 28 जुलाई को समय आशानुकूल रहेगा। किसी योजना का श्रीगणेश होगा। साहसिक प्रयास प्रगति पर होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। प्रियजनों के माध्यम से कुछेक मसला सुलझेगा। वैमनस्यता का समापन होगा। यात्रा सुखद रहेगी। 29 व 30 को समय असंतोषजनक रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में नुकसान होगा। विरोधियों का वर्चस्व रहेगा। पत्ïनी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से उलझनें प्रभावी रहेगी। 2 अगस्त तक बुद्धि चातुर्य से सफलता का सुयोग बनेगा। आय के नवीन स्रोत सामने आयेंगे। मेल-मिलाप की ओर रुझान रहेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा। श्रेष्ठïजनों से सम्पर्क होगा। निजी इच्छा की पूर्ति होगी। नवसमाचार की प्राप्ति होगी। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। लाभ भी होगा। दूर समीप की यात्रा सार्थक होगी। उपाय—आपको शनिग्रह की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनिवार के दिन भैरव जी की पूजा-अर्चना करें। काला तिल एवं सरसों का तेल का दान करें। उपयोगी टिप्स—दक्षिण पूर्व दिशा में महिलाओं एवं कन्याओं का कक्ष होना शुभ माना जाता है।