तुला


तुला-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)—सप्ताह में 27 जुलाई से 2 अगस्त के दिन 12/57 बजे तक नवयोजना दृष्टिïगत होगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर होगा। नवउत्तरदायित्व का निर्वाह होगा। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। आपसी गलतफहमी दूर होने को होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परोपकार की ओर प्रवृत्ति रहेगी। धन संचय की ओर रुझान रहेगा। विरोधियों के वर्चस्व में कमी आयेगी। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगी। शांति की अनुभूति महसूस होगी। वरिष्ठïजनों की सलाह काम आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शेष समय में आर्थिक पक्ष से असंतोष रहेगा। आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों का वर्चस्व रहेगा। कुछेक मसला उलझेगा। वैवाहिक जीवन अशांतिमय रहेगा। धर्म के प्रति अरुचि रहेगी। सहयोगी पक्ष एवं मित्रों से तनाव रहेगा। उपाय—आपको शनि ग्रह की अढ़ैया का प्रभाव है। शनिवार के दिन स्ïनान करने वाले जल में जरा सा काला तिल छोड़ लेवें। उपयोगी टिप्स—जिन व ों को रात्रि में पहना गया हो, उनको बिना धोए पुन: नहीं पहनना चाहिए।