सिंह


सिंह-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)—सप्ताह में 27 व 28 जुलाई को समय शुभफलकारी रहेगा। कुछेक कार्य मन लायक बन जायेंगे। आय के नवीन स्रोत उपस्थित होंगे। भौतिक सुख मे वृद्धि होगी। जनसम्पर्क का सुयोग बनेगा। इच्छा शक्ति का विकास होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। 29 व 30 को संकल्प-विकल्प की स्थिति रहेगी। कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। बढ़ते हुए खर्च से परेशान रहेंगे। योजना की शुरुआत में व्यतिक्रम रहेगा। उत्तरदायित्व की पूर्ति में विलम्ब होगा। अध्ययन में अरुचि रहेगी। 2 अगस्त तक कठिनाइयों के निराकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापारिक लाभ का सिलसिला बनेगा। कर्ज की अदायगी समय पर हो जायेगी। धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझेगा ज्ञान-विज्ञान की ओर अभिरुचि रहेगी। व्यक्तित्व का विकास होगा। पारिवारिक सुख शान्ति का वातावरण रहेगा। चित्त प्रफुल्ïिलत रहेगा। यात्रा का प्रसंग बनेगा। उपाय—सूर्यदेव की आराधना करें। प्रत्येक रविवार के दिन सूर्यग्रह से सम्बन्धित लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। उपयोगी टिप्स—मुख्य द्वार की स्थापना अच्छे मुहूर्त में करना चाहिए।