मेष


मेष-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)—सप्ताह में 27 व 28 जुलाई को कार्यों में अनुकूलता मिलेगी। आरोग्य सुख प्राप्त होगा। आर्थिक-व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। योजना पूर्ण होने को होगी। घरेलू समस्याएँ सुलझेगी। परिजनों से विचार-विमर्श होगा। 29 व 30 को पुरुषार्थ के प्रति अरुचि रहेगी। पूँजी का प्रतिफल नहीं मिल पायेगा। इच्छित पद की प्राप्ति में अड़चनें उपस्थित होगी। विचारों में उग्रता रहेगी। लाभ में कमी होगी। विरोधी सक्रिय होंगे। मित्रों से तनाव रहेगा। 2 अगस्त तक समय शुभ रहेगा। कार्यसिद्धि हेतु प्रयत्ïनशील रहेंगे। नवयोजना दृष्ïिटगत होगी। स्वयं का निर्णय लाभप्रद होगा। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि रहेगी। व्यापारिक व्यवधान समाप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत समस्याएँ हल होगी। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। उपाय—माँ दुर्गा भगवती की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने से निश्चित सफलता मिलेगी। मंगलवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। उपयोगी टिप्स—मुख्य द्वार पर कभी भी जोर से थप्पी नहीं मारनी चाहिए। ऐसा करने से दिन भर की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है।