मिथुन


मिथुन-(का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)—सप्ताह में 27 जुलाई से 2 अगस्त के दिन 12/57 बजे तक चिरवांछित कार्य बनने को होंगे। अधूरी योजना की पूर्ति का प्रयास सार्थक होगा। अधीनस्थ सहयोगियो ंसे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यापारिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। मनोबल में वृद्धि होगा। विशिष्ठïजनों के सम्पर्क से सुपरिणाम प्राप्त होगा। नवीन कार्य की रूपरेखा तैयार होगी। जिम्मेदारियों को निभाने हेतु अधिक खर्च करने पड़ेंगे। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास होगा। परिवार में आपसी सदï्भाव बना रहेगा। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर मिलेगा। इच्छा शक्ति जागृत होगी। नवउत्तरदायित्व का निर्वाह करना पड़ेगा। शुभकृत्य सम्पन्न होंगे। दूर या समीप की यात्रा सफल होगी। शेष समय विपरीत रहेगा। बने-बनाये कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होगा। महत्वपूर्ण उपलब्धियों में विलम्ब होगा। कर्ज की अधिकता रहेगी। उलझनें बढ़ेगी। उपाय—आपको शनि ग्रह की अढ़ैया का प्रभाव है। शनिवार के दिन गरीबों, अपाहिजों व कुष्ठï रोगियों को भोजन करावें। उपयोगी टिप्स—घर की सीढिय़ों के नीचे बैठकर कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए।