मीन


मीन-(दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)—सप्ताह में 27 व 28 जुलाई को ग्रहयोग प्रतिकूल रहेगा। व्यक्तिगत कार्यक्षमता में कमी आयेगी। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति उपस्थित होगी। विरोधी हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे। राजनीतिक पक्ष से प्रतिष्ठïा पर आघात पहुँचने की संभावना रहेगी। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक समय लाभदायक रहेगा। साहसिक प्रयास प्रगति पर रहेगा। परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में व्यवधान समाप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधा के निमित्त अधिक खर्च होगा। सुसंदेश की प्राप्ति से परिवार में हर्षोल्ïलास का वातावरण रहेगा। किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति संभव होगा। समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय हितकर रहेगा। आत्मीयजनों से मधुरता बनी रहेगी। बुद्धि चातुर्य से लिया गया निर्णय हितकर होगा। धार्मिक-क्रियाकलापों के प्रति अभिरुचि रहेगी। भौतिक सुख के साधन सुलभ होंगे। उपाय—वृहस्पति-वार का व्रत यश-मान में वृद्धि करेगा साथ ही पीली वस्तुओं का वृहस्पतिवार के दिन मंदिर में दान भी करें। उपयोगी टिप्स—अध्ययन कक्ष में टी.वी. नहीं होना चाहिए।