डा. अरविंद सिंह के एनयूजेआई के कोषाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों में हर्ष


वाराणसी (काशीवार्ता)। इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ जर्नलिस्ट से संबद्ध नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के चुनाव में दूरदर्शन न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार डा. अरविंद सिंह निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गये। चुनाव में रासबिहारी (दिल्ली) को अध्यक्ष एवं प्रसन्नता मोहंती (ओडिशा) को महासचिव चुना गया। चयन प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी रजत कुमार गुप्ता ने चयनित पदाधिकारियों के नामों व पदों की घोषणा की। नवचयनित पदाधिकारियों को दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश थपलियाल एवं महासचिव केपी मालिक समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। नवचयनित राष्टÑीय कोषाध्यक्ष डा. अरविंद सिंह 1996 से 2002 तक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रहे। तत्पश्चात ग्रापए के मंडल अध्यक्ष, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत पत्रकार संगठनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पत्रकार हितों की रक्षा में सदैव संघर्षरत रहे हैं। डा. सिंह ने कोषाध्यक्ष पद पर चयन से पत्रकारों में हर्ष है।