राहत : सेंसेक्स में 5000 अंकों का उछाल


नई दिल्ली। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। विश्व भर के शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है। भारतीय शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल जारी है। शुक्रवार को अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3090 अंक गोता लगाने के बाद अब काफी हद तक रिकवर हो चुका है। वहीं निफ्टी 966.10 अंक यानी 10.07% टूटकर 8,624.05 के स्तर पर आ गया था। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए बंद कर दिया
गया।
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार करीब 25 फीसदी टूट चुके है। 1:05 बजे सेंसेक्स करीब 4600 अंकों के करेक्शन के साथ अब 34,090.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में 1312.09 अंकों की तेजी दिखी। वहीं निफ्टी 352.75 अंकों की उछाल के बाद 9,942.90 के स्तर पर रही। निफ्टी में करीब 1300 से ज्यादा अंकों की रिकवरी हुई।