मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल


टोक्यो। पैरालंपिक खेल में मनीष नरवाल ने शूटिंग में गोल्ड जीता है। इसके अलावा सिंहराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इन दोनों ने शूटिंग में 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में भारत के लिए दो मेडल जीते है। अब तक भारत के लिए खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में 15 मेडल जीते है। भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में आ गए है। उनकी भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदक जीतने पर मनीष नरवाल को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मनीष नरवाल की उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। मोदी ने रजत पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को भी बधाई दी है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलो में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल और रजत पदक विजेता ङ्क्षसहराज अडाना को बधाई दी है। ठाकुर ने ट्वीट किया कि भारत ने स्वर्ण पर प्रहार किया। मनीष नरवाल की यह शानदार जीत है। उन्हें इस श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाने पर भी बधाई। उन्होंने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 की फ़ाइनल स्पर्धा में नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने अडाना को बधाई देते हुए कहा कि भारत के लिए पदकों की बारिश हो रही है। भारत के लिए 15 वां पदक। रजत जीतकर सिंहराज ने रचा इतिहास। मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एस एच फ़ाइनल में दूसरा पदक। उल्लेखनीय है कि शूटर नरवाल और अडाना ने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतते हुए इतिहास रचा। नरवाल ने जहां स्वर्ण पदक पर निशाना साधा तो अडाना ने दूसरे स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। भारत के नाम टूर्नामेंट में अब कुल 15 मेडल हो गए है।