हसीन वादियों के बीच योग करती दिखीं रिया चक्रवर्ती, तस्वीर जमकर हुई वायरल


बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रहीं हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पहाड़ों के बीच रिया योग करती हुई नजर आ रहीं हैं। सामने आई इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती मेडिटेशन करते हुए पोज दे रही है। तस्वीर में वो व्हाइट कलर का इंडियन ऑउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनके पीछे खूबसूरत पहाड़ का बैकग्राउंड भी नजर आया। तस्वीर देख कर लग रहा है कि रिया योग के लिए किसी शांत जगह पर गई हुईं हैं।

रिया चक्रवर्ती ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बटरफ्लाइ इफेक्ट।” रिया की इस फोटो पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक फैन ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, “इतनी खूबसूरती।” तो वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, “आखिरकार आपने वापसी कर ली है, लव यू रिया दी।”

सुशांत के निधन के बाद विवादों में रहीं रिया:

बता दें कि, सुशांत के निधन के बाद से रिया का नाम विवादों के चलते सुर्खियों में रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको लेकर क्या नहीं कहा और दिखाया गया, ये किसी से छिपा नहीं है। वह लंबे समय तक फिल्मों से भी दूर रही थीं, वहीं, ड्रग्स केस में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। रिया की लाइफ अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है।

वहीं अगर रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करे, तो रिया हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आईं थी। फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, धृतिमान चटर्जी और रघुबीर यादव भी थे। ये फिल्म पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रिया चक्रवर्ती ने ‘मेरे डैड की मारूति (2013)’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। रिया ने एमटीवी इंडिया से बतौर वीजे करियर की शुरुआत की थी।