क्रिसमस पर घर सजाने के लिए फॉलो करें ये आसान होम डेकॉर आईडियाज़


जल्द ही क्रिसमस डे आने वाले है। इस मौके पर हर तरफ हँसी-खुशी और फेस्टिव माहौल होता है। बच्चों से लेकर बड़े तक, सब क्रिसमस पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ समय बिताते हैं और मौज-मस्ती करते हैं। क्रिसमस पर गिफ्ट्स, प्लम केक और खाने की तरह-तरह की स्वादिष्ट चीज़ों के बारे में सोच कर ही मन ख़ुशी और उत्साह से भर उठता है। परिवार के साथ मिलकर घर और क्रिसमस ट्री को सजाने में जो मज़ा है, उसकी तो बात ही अलग है। अगर आप भी  इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ हैं कि क्रिसमस पर घर को कैसे सजाया जाए तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान होम डेकॉर आइडियाज़ देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने घर को बेहद ख़ास और खूबसूरत लुक दे सकते हैं – 

लाइट्स से सजाएं घर

क्रिसमस के मौके पर अपने घर को लाइट्स से सजाएं। आजकल बाज़ार में तरह-तरह की फैंसी लाइट्स उपलब्ध हैं। आप अपने घर को फेयरी लाइट्स, डिस्को लाइट्स, बल्ब या छोटी-छोटी रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर को अलग लुक देने के लिए डिम लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्नोमैन बनाएं

क्रिसमस के मौके पर आप टिश्यू या टॉयलेट पेपर से स्नोमैन बनाकर भी अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए टॉयलेट पेपर के दो गोले बनाएं और  अंदर डालें। इसके बाद लाल मोज़े को काटकर टोपी बनाएं और फिर नकली आँख और नाक चिपका दें।

कैंडल्स से सजाएं घर

आप अपने घर को सजाने के लिए कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने लिविंग रूम को कैंडल्स से डेकोरेट करके बेहद खूबसूरत लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो पुरानी कांच को बोतलों को पेंट करके उन्हें कैंडल स्टैंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, यह देखने में बहुत अलग और खूबसूरत लगेगा।

क्रिसमस ट्री को सजाएं

आप अपने क्रिसमस ट्री को अलग-अलग ढंग से सजा सकते हैं। आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे पॉम-पॉम और रिबन से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप चॉक्लेट्स से भी अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं, यह बच्चों को काफी पसंद आएगा। आप अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप क्रिसमस ट्री पर अपने फैमिली मेंबर्स की तस्वीर भी लटका सकते हैं, यह बेहद खास और अलग लगेगा।

फायर प्लेस को सजाएं

अगर आपके घर में फायर प्लेस है तो क्रिसमस के मौके पर इसे अलग अंदाज़ में सजाएं। आप क्रिसमस के मौके पर फायर प्लेस को लाइट्स, रिबन, पॉम-पॉम या बेल्स से सजा सकते हैं।

फैमिली फोटोज़ लगाएं

क्रिसमस के मौके पर परिवार के सभी सदस्य इकट्ठे होते हैं। ऐसे में इस मौके पर आप अपनी फॅमिली फोटोज़ से घर को सजा सकते हैं। डेकोरेशन का यह तरीका सभी को खूब पसंद आएगा।