ओबरा/सोनभद्र (काशीवार्त)। ओबरा ताप विद्युत परियोजना के संकुल में स्थित गांधी मैदान में 76वॉं स्वतन्त्रता दिवस ंहर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर परओबरा ताप विद्युतगृह के मुख्य महाप्रबन्धक इं0 दीपक कुमार ने ध्वजारोहण कर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 में हमारा देश को साम्राज्यवादी ब्रिटिश हुकूमत की अधीनता से आजाद हुआ था। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के अनेकों राष्ट्रभक्तों ने अपने प्राणों की आहुती दी हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हमारा देश चहुमुंखी विकास कर निरन्तर प्रगति की तरफ अग्रसर है।देश की प्रगति एवं विकास के लिए पर्याप्त तथा निरन्तर विद्युत आपूर्ति का होना आवश्यक है। हमें गर्व है कि हम विद्युत उत्पादन जैसे उद्योग से जुड़े हैं जिसका देश व प्रदेश की उन्नति में प्रत्यक्ष योगदान है। विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में ओबरा तापीय परियोजना एक अग्रणी परियोजना रही है। इसलिए अधिकाधिक विद्युत उत्पादन की जिम्मेदारी भी हमारे ऊपर है। ओबरा में 2़660 मे0वा0 के ओबरा सी के निर्माण की कार्यवाही 22 दिसम्बर 2016 को शुरू की गई।ओबरा सी की प्रथम इकाई के दिसम्बर 2022 एवं द्वितीय इकाई के जून 2023 में उत्पादनरत हो जाने से ओबरा परियोजना द्वारा प्रदेश को अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। समारोहमें मुख्य अभियन्ता प्रशासन जी.के. मिश्र, योगेश कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता ओबरा सी इं. पी.सी. अग्रवाल, जबर सिंह, सी.आई. एस. एफ. कमाण्डेट एच.एस. शर्मा तथा राजकुमार, दूधनाथ, समीर भटनागर, निखिल चतुवेर्दी, नेमीचन्द, दूध नाथ आदि उपस्थित थे। संचालन अनुराग मिश्र ने किया।