सैलूनों में नहीं हुआ मानकों का पालन


प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का आज सैलून में पालन नहीं दिखा। अनुमति मिलने पर आज शहर के प्राय: सभी क्षेत्रों में सैलून खुले परंतु इनमें मानक का कतई पालन नहीं किया गया। इसके लिए जितने दोषी सैलून संचालक हैं। उससे कई ज्यादा दोषी ग्राहक। इक्का-दुक्का ग्राहक ही घर से अपना तौलिया लेकर पहुंचे थे। अन्य लोग वही पुराने ढर्रे पर नजर आए।