कर्मपथ पर निरंतर सेवा कर रहीं डा. संध्या यादव


वाराणसी (काशीवार्ता)। जरूरी नहीं की व्यक्ति तिरंगा लहरा कर ही अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दे,बल्कि देश में बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अपने कर्मों के बल पर समाज व राष्ट्र उत्थान में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। ऐसी ही शख्सियत में शुमार है डॉ.संध्या यादव। कर्मपथ पर निरंतर सेवा कार्य द्वारा अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी डा. संध्या कई सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं। वरिष्ठ प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं बीएचयू की पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉ.संध्या यादव अपने समर्पण भाव से न केवल मरीजों की सेवा बल्कि अपने ज्ञानवर्धक लेखो के माध्यम से वे लोगों को निरंतर जागरूक करने का कार्य भी कर रही है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हम अपने मरीजों की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने गर्भवती महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि वे शरीर के विकास व स्वास्थ्य के लिए आहार के महत्व को किसी भी स्थिति में कम ना आंकें। उन्होंने बताया कि जेपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं व प्रसुताओं को लगातार जागरुक करते हुए उन्हें नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवा वितरण का पुनीत कार्य किया जा रहा है।
अब तक मिले सम्मान
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव 2021 के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, सेवा सम्मान अलंकरण 2021, साहित्य शक्ति सम्मान।