विश्व की विशालतम समाज सेवी संस्था लायंस क्लब


वाराणसी(काशीवार्ता)। लायंस क्लब वाराणसी गंगा का 47 वां अधिष्ठापन समारोह नंदगांव सारनाथ में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष ला. जगत नारायण श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लायंस इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी विशालतम समाज सेवी संस्था है जो 210 देशों के माध्यम से 1400000 सदस्य इसके पूरे विश्व में 24/7 सेवा करते रहते हैं। लायंस का उद्देश्य सेवा करना है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सम्मानित अतिथि, पूर्व गवर्नर डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी को लायंस क्लब पर गर्व है। लायंस क्लब जितने सेवा के कार्य कर रहा है, उतनी कोई भी संस्था नहीं कर पाती। उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के कार्यक्रमों में भी इसका बराबर सहयोग रहता है। स्वागत भाषण लायन अजातशत्रु सिंह अध्यक्ष 22-23 द्वारा किया गया और 35 नए सदस्यों को शपथ ग्रहण लायन बलवीर सिंह बग्गा, उपमंडलाध्यक्ष द्वारा कराया गया। आगंतुकों का स्वागत नए सचिव लायन रविंद्र सेठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन सिद्धार्थ गुप्ता एवं नेहा कक्कड़ द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रकाश लायन डॉ. शोभनाथ सिंह ने किया गया।