चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन


वाराणसी(काशीवार्ता)। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी के कई मंदिरों और धर्मालयों में हवन-पूजन किया जा रहा है। काशी के धर्म और सामाजिक संगठन सुबह से ही चंद्रयान की सफलता के लिए देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ से कामना कर रहे हैं। कामाख्या मंदिर और सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हवन पूजन किया गया। हाथ में तिरंगा और चंद्रयान की तख्ती लेकर हवन कुंड में सामग्रियां छोड़ीं गईं। इस दौरान संतों और विद्वानों द्वारा मंत्रों का उच्चारण, हर-हर महादेव और भारत माता की जयघोष के साथ शंखनाद किया गया। पूरी भक्ति भावना के साथ संतों ने वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर को प्रार्थना की। चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने से भारत का गौरव पूरे विश्व भर में फैलेगा। वाराणसी के सिंधिया घाट पर महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारकर आशीर्वाद मांगा। दुग्धाभिषेक करके अंतरिक्ष यान की सफलता के लिए गुहार लगाई। भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा विशिष्ट तकनीक से निर्मित चंद्रयान-3 अभियान को सफल बनाने के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ से याचना की।
11000 हनुमान चालीसा पाठ
‘नासे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत वीरा’ इसी महामंत्र के साथ 111 ब्राह्मणों द्वारा संकट मोचन मंदिर प्रांगण में 11000 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जानकारी देते हुए अग्रसेन सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (आढत वाले) ने बताया मुख्य यजमान संस्था के अध्यक्ष के साथ-साथ सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पाठ में हिस्सा लिया। संस्था के संरक्षक अरविंद कुमार अग्रवाल (नन्हे भैया) भाजपा से डॉ. रचना अग्रवाल, इंदु भूषण गुप्त आदि गणमान्य लोगों ने बाबा दरबार में अपनी हाजिरी लगाई तथा स्वयं भी पाठ किया। कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों में मुख्य रूप से अनिल जैन, हरीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल गिरिराज, संतोष, दिनेश, अनिल बंसल, विवेक अग्रवाल सहित बहुतायत संख्या में बाबा के भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की
मां गंगा व भगवान भाष्कर से मांगा आशीर्वाद
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मंगलवार को सिंधिया घाट पर चंद्रयान-3 की तस्वीर लेकर नमामि गंगे के साथ महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारकर आशीर्वाद मांगा। दुग्धाभिषेक करके अंतरिक्ष यान की सफलता के लिए गुहार लगाई। भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा विशिष्ट तकनीक से निर्मित चंद्रयान-3 अभियान को सफल बनाने के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ से याचना की। राष्ट्रध्वज के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने आराधना की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 मील का पत्थर तय करते हुए एक नया इतिहास रचने जा रहा है। बताया कि अब तक अमेरिका रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महर्षि वेद विद्यालय के आचार्य पं. राकेश मिश्र, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, पंकज अग्रहरि, महर्षि वेद विद्यालय के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, श्रीमंत सांई एवं सैकड़ो की संख्या में बटुक शामिल रहे ।भव्यता वहां उपस्थित भक्त जनों से रही एवं कार्यक्रम की पूर्णता हवन पश्चात प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रूसी मिशन लूना के फेल होने के बाद बनारस में शुरू हुआ पूजा-अर्चना का दौर