बंद मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल


वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के वैष्णो नगर कॉलोनी निवासी अनुराग सिंह के बन्द मकान से चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर लाखो रुपये मूल्य के जेवर व 30 हजार रुपये नगद उड़ा दिया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार चितईपुर निवासी अवनीश सिंह के बहनोई अनुराग सिंह का मकान वैष्णो नगर कॉलोनी में है। अवनीश के अनुसार इनके बहनोई अनुराग सिंह जिनका देवरिया में गैस एजेंसी है, अपनी पत्नी नीतू सिंह व बच्चो के साथ 22 मार्च को अपने पैतृक आवास ग्राम सरया जिला देवरिया चले गए थे और लॉकडाउन के चलते बनारस नही आ पाए। 25 मई की शाम अवनीश अपने बहनोई के घर के सामने से गुजर रहे थे तभी इन्होंने देखा की मुख्य द्वार के अंदर का दरवाजा खुला हुआ है तो इन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पी आर वी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे और चौकी इंचार्ज डीरेका को सूचना दिया। मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज ने घटना की छानबीन की इस बीच अवनीश ने फोन पर अपने बहनोई अनुराग सिंह को घर की स्थिति के बारे में अवगत कराया तो उन्होने चोरी गए सामानों का विवरण बताया जिसमें 5 सोने की अंगूठी, 2 सोने की चेन,दुर्गा जी का सोने का लॉकेट, सोने का झुमका 1 जोड़ी, टप्स 2 व 30 हजार रुपये नगद चोरों के हाथ लगे है। चोरी की तहरीर अवनीश सिंह ने डीरेका चौकी इंचार्ज को दे दी है तहरीर लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।