नया भारत अब पुरानी अप्रोच के साथ चलने को तैयार नहीं


‘मन की बात’ पीएम ने दिल्ली के हुनर हाट का किया जिक्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में दिल्ली के हुनर हाट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर विविधता का रंग देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वहां पर विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किए। पीएम मोदी आगे कहा कि मैंने खुद बिहार के लिट्टी चोखे का इस हाट में आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ बारह साल की बेटी काम्या कार्तिकेयन की उपलब्धि की चर्चा जरुर करना चाहूंगा।

काम्या ने सिर्फ 12 साल की उम्र में ही माउंट एकांकागुआ को फतेह करने का कारनामा कर दिखाया है। ये दक्षिण अमेरिका में एंडेस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। जो करीब 7,000 मीटर ऊंची है। 31 जनवरी 2020 को लद्दाख की खूबसूरत वादियां, एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बनी। लेह के कुशोक बाकुला रिम्पोची एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के अठ-32 विमान ने जब उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10% इंडियन बायो जेट फ्यूल का मिश्रण किया गया था। हमारा नया भारत अब पुरानी अप्रोच के साथ चलने को तैयार नहीं है। खासतौर पर न्यू इंडिया की हमारी बहनें और माताएं तो आगे बढ़कर उन चुनौतियों को अपने हाथों में ले रही हैं।