दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, 2 हमलावरों को भी पुलिस ने मार गिराया


नई दिल्ली, : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में गैंगवॉर हुआ है। शुक्रवार (24 सितंबर) दोपहर रोहिणी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की गई है। वकीलों के वेश में दो बंदूकधारियों ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर आए और राजधानी के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ। पुलिस ने काउंटर पर फायरिंग कर दो बंदूकधारियों को गोली मार दी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का कहना है कि रोहिणी कोर्ट में वकीलों की पोशाक में दो हमलावरों को मार गिराया गया है। रोहिणी कोर्ट के अंदर हुई फायरिंग में कुल मिलाकर तीन की मौत हो गई है।

जितेंद्र उर्फ गोगी को तिहाड़ जेल में बंद था। 24 सितंबर शुक्रवार को पेशी के लिए उसे रोहिणी कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हुआ।