निरंकारी बाबा की जयंती पर भक्तों ने की साफ-सफाई


गाजीपुर। जिले में जगह-जगह रविवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर सेवादल के सदस्यों ने कई जगहों पर सफाई की, साथ ही पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बहरियाबाद में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती पर सत्संग भवन पर ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने कहा कि निरंकारी बाबा का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवनपर्यंत पूरी दुनिया को दया, करुणा एवं प्रेम का संदेश दिया। सेवादल के सदस्यों ने परिसर में पौधरोपण किया।

निरंकारी भक्तों ने सफाई अभियान चलाया। इसका शुभारंभ मदरा गांव के प्रधान अटल सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जखनियां से सफाई कर अभियान शुरू हुआ। मुहम्मदाबाद में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से मुखी रामाश्रय ठाकुर के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों ने सफाई की। कासिमाबाद में गुरु पूजा के अवसर पर सेवादारों ने कासिमाबाद चौराहा, थाना कोतवाली, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में सफाई की। करंडा में प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर संत निरंकारी मिशन की ओर से सफाई अभियान चलाया गया।
जानलेवा हो सकते हैं खोदे गए गहरे गड्ढे
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर इलाके में जगह-जगह मिट्टी की खोदाई हो रही है। सिवान में बड़े-बड़े गड्ढे होने से भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। लखनऊ से बलिया को जोड़ने वाले पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का बाराचवर ब्लाक से लेकर भांवरकोल ब्लाक के हैदरिया के बीच निर्माण हो रहा है। पांच मीटर से अधिक ऊंची सड़क निर्माण के लिए मिट्टी पाटा जा रहा है।
कार्यदायी संस्था की ओर से जगह-जगह काश्तकारों से खेत आदि लेकर उसमें मिट्टी निकाली जा रही है। काफी गहराई तक मिट्टी निकालने से खतरनाक तालाब की स्थिति बन जा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर कम गहराई तक मिट्टी खोदाई होती तो शायद यह स्थिति नहीं होती।