24 घंटे में सर्वाधिक 45720 नए केस


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के अब तक 12,38,635 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4,26,167 एक्टिव केस हैं। 7,82,606 लोग ठीक हो गए हैं और 29,861 लोगों की मौत हो गई। अब तक 63.18 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 45,720 मामले सामने आए हैं 1,129 लोगों की मौत हो गई है। यह एक दिन में सामने आया अब तक का सबसे ज्यादा मामला है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (कउटफ)के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,50,823 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक कोरोना के 1,50,75,369 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। देश में 11 लाख से 12 लाख मामले में होने में केवल तीन दिन लगे। बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक 3,37,607 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,37,282 एक्टिव केस हैं और 12556 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1,87,769 लोग ठीक हो गए हैं। तमिलनाडु में 1,86,492 मामले सामने आए हैं। इनमें से 51,765 एक्टिव केस हैं। 1,31,583 लोग ठीक हो गए हैं। 3144 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 1,26,323 मामले अब तक सामने आए हैं। 14,954 एक्टिव केस हैं। 1,07,650 मरीज ठीक हो गए हैं और 3719 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 75,833 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 47,075 एक्टिव केस है। 27,239 मरीज ठीक हो गए हैं और 1519 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में 64,713 मामले सामने आए हैं। इनमें 31,763 एक्टिव केस हैं। 32,127 मरीज ठीक हो गए हैं। 823 लोगों की मौत हो गई है।
मास्क नहीं पहना तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना, हो सकती है 2 साल की जेल
रांची। झारखंड में कोरोना नियमों की अनदेखी और मास्क न पहनने पर एक लाख रुपये का जुर्माना और 2 साल की जेल हो सकती है। झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को संक्रामक रोग अध्यादेश 2020 को पारित कर दिया। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले और मास्क न पहनने वालों को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही नए नियम के तहत अगर कोई नियमों का उल्लंघन या मास्क नहीं पहनता है तो उसे 2 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।
मंत्री अरविंद भदौरिया को हुआ कोरोना
भोपाल। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था और वे राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियातन क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी।